फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Smuggling will stop on Bihar border, strict steps will be taken

Ballia News: बिहार सीमा पर रुकेगी तस्करी, उठाएंगे कड़े कदम

Mon, 29 Jul 2024 05:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Smuggling will stop on Bihar border, strict steps will be taken
बलिया। जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी विक्रांतवीर रविवार को पहली बार पत्रकारों से मिले। कहा की जनपद में अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले सामने आते हैं। तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में जो भी लोग संलिप्त हैं, उनकी काउंसिलिंग कर इसे रोकने का प्रयास किया जाएगा। बिहार सीमा पर तस्करी न हो, इसे रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जिले में आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। एसपी ने कहा कि कोशिश होगी कि आमजन को न्याय मिलने में देरी नहीं हो। कहा कि शासन और पुलिस महानिदेशक की प्राथमिकता स्पष्ट है। महिलाओं और बच्चो के साथ होने वाले अपराध को पूरी तरह से कंट्रोल किया जाएगा। नरहीं थाने में जो पंजीकृत मुकदमे हैं, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली और सुखपुरा का निरीक्षण : बलिया। एसपी ने रविवार को शहर कोतवाली व सुखपुरा थाने का औचक निरीक्षण किया। भवन में बने मेस, बैरकों को देखा। मालखाना, महत्वपूर्ण रजिस्टरों की जांच की। महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ की। रजिस्टर में की गई एंट्री को चेक किया गया। शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबरों पर फोन से वार्ता की और फीडबैक लिया। आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण औक जांच आख्या समय से अपलोड करने को निर्देश दिया। सीसीटीवी कैमरे की जानकारी ली। कहा कि किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो। बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई दी जाए। सी प्लान और डिजिटल वालंटियर ग्रुप के बारे में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed