फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Small nursery will be built on the banks of Ganga, one will cost 15 lakhs

गंगा किनारे बनेंगे लघु पौधशाला, एक की लागत होगी 15 लाख

Sun, 09 Oct 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Small nursery will be built on the banks of Ganga, one will cost 15 lakhs
बलिया। नमामि गंगे के तहत औद्योगिक विकास योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में योजना के तहत लघु पौधशाला स्थापित करने के लिए किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। शासन की ओर से प्रति हेक्टेयर लघु पौधशाला स्थापित करने के लिए 15 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इसमें 50 फीसदी और अधिकतम 7.5 लाख का अनुदान भी दिया जाएगा। इसे लेकर उद्यान विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने, गंगा किनारे हरियाली रखने तथा गंगा की धारा अविरल बनाने को लेकर सरकार की ओर से तरह-तरह की कवायद की जा रही है। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग की ओर से जहां प्राकृतिक व जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, उद्यान्न विभाग को गंगा किनारे ग्रीन कॉरिडोर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत गंगा किनारे के खेतों में फलदार बाग लगाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, औद्योगिक विकास योजना के तहत गंगा किनारे के क्षेत्रों में लघु पौधशाला भी स्थापित करने की तैयारी चल रही है। योजना के तहत लघु पौधशाला के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार, लघु पौधशाला की लागत 15 लाख रुपये निर्धारित है और इसके सापेक्ष लघु पौधशाला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें 50 फीसदी और अधिकतम 7.5 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। लघु पौधशाला का कारोबार उद्यमी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

46 हेक्टेयर में लग रहे फलदार बाग
नमामि गंगे योजना के तहत शासन की ओर से गंगा किनारे के 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें आम, अमरूद, नींबू, कटहल, लीची, मौसमी आदि पौधे लगने हैँ। जिला उद्यान अधिकारी की माने तो 46 हेक्टेयर में फलदार बाग लगाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

गंगा किनारे के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास योजना के तहत लघु पौधशाला भी स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए अधिकतम अनुदान भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। - शीतला प्रसाद वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed