फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   small boat capsized overturned in canal of Ganga river in ballia 10 laborers rescued who going to cultivate Pointed gourd farming

बलिया: गंगा की छाड़न में पलटी छोटी नाव, बाल-बाल बचे परवल की खेती करने जा रहे 10 मजदूर

Thu, 30 Sep 2021 05:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Sep 2021 05:31 PM IST
सार

बलिया के शाहपुर-बभनौली गांव के 10 लोग डोंगी (छोटी नाव) पर सवार होकर दियारे में परवल बोने जा रहे थे। जैसे ही डोंगी कुछ दूर गई वैसे ही गंगा की तेज धारा और हवा के झोंकों ने उसे असंतुलित कर दिया। इससे डोंगी गंगा की तेज लहरों में समा गई। 

विज्ञापन
small boat capsized overturned in canal of Ganga river in ballia 10 laborers rescued who going to cultivate  Pointed gourd farming
ग्रामीणों सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के शाहपुर बभनौली पुरानी बस्ती के पास बृहस्पतिवार को गंगा के छाड़न में डोंगी (छोटी नाव) पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि आसपास के लोगों की मदद से सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, सूचना से बस्ती में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों सहित जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे गंगा कटान के मुहाने पर निवास कर रहे शाहपुर-बभनौली गांव के 10 लोग ओमप्रकाश साहनी के डोंगी पर सवार होकर दियारे में परवल बोने जा रहे थे। जैसे ही डोंगी कुछ दूर गई वैसे ही गंगा की तेज धारा और हवा के झोंके ने उसे असंतुलित कर दिया। इससे डोंगी गंगा की तेज लहरों में समा गई। घाट पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


संयोग अच्छा रहा कि डोंगी पर सवार अधिकांश लोग तैरना जानते थे। कुछ को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।  डोंगी पर सवार लोगों में सीताराम मल्लाह (45), राजू मल्लाह (25), शिवकुमारी (50), तारकेश्वर साहनी (25), लक्ष्मण (45), तारा देवी (50), रमेश (35), नरेंद्र राम (32), सुदर्शन साहनी (25), बृजकुमार (28) आदि रहे, जो गंगा नदी में डूबने से बाल बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा तट पर भारी भीड़ जमा

घटना की सूचना जैसे ही लोगों को मिली गंगा तट पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एडीएम राजकुमार सिंह, सदर तहसीलदार सदानंद सरोज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही के डॉ. साकेत बिहारी शर्मा, सपा नेता बंशीधर यादव सहित सैकड़ों लोग पहुंच गए। तहसीलदार ने लोगों से अपील किया कि गंगा नदी में धारा के साथ ऊंची लहरें उठ रही है, ऐसे में छोटी नाव का प्रयोग न करें।

नहाने गईं दो किशोरियों की मौत, तीन को बचाया

जीवित्पुत्रिका पर मां के साथ कुड़िया घाट पर स्नान करने गईं पांच बालिकाएं बुधवार की शाम नदी के गहरे पानी में डूबने लगीं। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। किसी तरह तीन बालिकाओं को डूबने से बचा लिया, लेकिन नदी की तेज धारा की वजह से दो का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को सुबह दोनों बालिकाओं का शव बरामद कर लिया गया। 

जीवित्पुत्रिका व्रत के दौरान बुधवार शाम को महिलाएं सरयू नदी के छाड़न कुडिय़ा घाट पर स्नान करने गई थीं। व्रती महिलाओं के साथ बच्चे और कम उम्र की बालिकाएं भी नदी तट पर गई थीं। इस दौरान रीना (14) पुत्री रामदेव, गोल्डी (14) पुत्री रामजी यादव, नीतू (13) पुत्री छोटेलाल, खुशबू (12) पुत्री योगेंद्र यादव, प्रीति (12) पुत्री राजकुमार यादव अचानक डूबने लगीं।

महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और तीन बालिकाओं को बचा लिया। रीना और गोल्डी नदी की धारा में समा गईं। उनका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह रीना के शव को बरामद कर लिया गया। गोल्डी की तलाश में पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम लगी हुई थी। दोपहर में गोल्डी का शव भी बरामद कर लिया गया। 
डूबने वाली सभी बालिकाएं राजागांव खरौनी के फिरंगी टोला की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed