फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Slow pace of installation of smart meters, only 21000 installed in five months

Ballia News: स्मार्ट मीटर लगाने की गति धीमी, पांच माह में लगे मात्र 21000

Thu, 06 Feb 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of installation of smart meters, only 21000 installed in five months
बलिया। शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की धीमी गति ने बिजली निगम की परेशानी बढ़ा दी है। अभी तक मात्र 21 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इसके पीछे मीटर लगाने वाली कंपनी की लापरवाही सामने आने पर अधिशासी अभियंता द्वितीय ने नोेटिस जारी किया है। साथ ही तत्काल लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर शुरुआती दौर में निगम की तरफ से काफी तेजी दिखाई गई। शहर के अंदर 45 हजार उपभोक्ताओं के घर व प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। निगम की तरफ से इसकी जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई है। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां भी थीं। अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर योजना की शुरुआत भी कराई थी। लगभग पांच माह पहले स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। लेकिन गति धीमी होने से निगम की भी परेशानी बढ़ गई है। पूरे जिले में पहले चरण में डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में कार्य पूरा होने के बाद नगर पालिका व नगर पंचायत में लगाए जाएंगे। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की योजना प्रस्तावित है। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली की खपत की रियल टाइम जानकारी मिलेगी। इससे बिजली चोरी रोकने, बिल की त्रुटियां कम करने और ऊर्जा बचत में मदद मिलती है। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिलिंग में होने वाली गड़बड़ियों से मुक्ति मिलेगी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया की गति धीमी होने पर कंपनी को नोेटिस भेजा गया है। जल्द से जल्द टारगेट को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed