फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Slots reduced, date after April 23 for learning

स्लाट घटे, लर्निंग के लिए 23 अप्रैल के बाद की तारीख

Wed, 02 Feb 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Slots reduced, date after April 23 for learning
बलिया। परिवहन विभाग द्वारा स्लॉट कम करने से अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। लर्निंग में आवेदकों को 23अप्रैल के बाद की तारीख मिल रही है। कोरोना काल में लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट कम करने से आवेदकों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। पहले जहां आरटीओ में 90 लाइसेंस रोजाना बनाए जा रहे थे, अब इनकी संख्या 51 कर दी गई है। इस कारण आवेदकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों को भी दो माह बाद यानि दो मई का समय मिल रहा है। पहले करीब 130 स्थाई लाइसेंस बनाए जा रहे, जिनकी संख्या अब 54 पर सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

दो फरवरी को लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को टेस्ट के लिए 23 अप्रैल तक की तारीखें दी जा रही है। यही स्थिति स्थायी लाइसेंस में बन रही है। उसी तिथि में स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन करन पर दो मई का डेट विभाग द्वारा दिया जा रहा है। दोनों लाइसेंस को मिलाकर अब 105 लाइसेंस ही बनाए जा रहे हैं। आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि डीएल में वेटिंग बढ़ रही है। स्थायी लाइसेंस में भी टेस्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाने की बजाय ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है, लेकिन स्लाट कम होने और लंबा समय मिलने से आवेदकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
एक सौ वाहनों पर लग रही एचएसआरपी
परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रतिदिन करीब एक सौ वाहनों पर एचएसआपी नंबर प्लेट लगाया जा रहा है। इसके अलावा औसतन 15 वाहनों का फिटनेस परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
800 स्कूली वाहनों को नोटिस
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण राय ने बताया कि जिले में बड़ी तादाद में स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल है। इसको लेकर आठ सौ स्कूली वाहनों को नोटिस भी जारी किया गया है। एआटीओ ने बताया कि फिटनेस फेल होने वाले स्कूली वाहन एक सप्ताह के अंदर अपना फिटनेस जांच नहीं कराते है तो उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed