फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Slip counter remained closed at CHC, patients kept wandering

सीएचसी पर बंद रहा पर्ची काउंटर, मरीज भटकते रहे

Thu, 20 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Slip counter remained closed at CHC, patients kept wandering
नरहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पर बुधवार दोपहर दो बजे अस्पताल का पर्ची काउंटर बंद था। ओपीडी में न डॉक्टर थे न फार्मासिस्ट मौजूद रहे। जिसके चलते मरीज इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से बने 30 शैय्या वाला सीएचसी नरहीं अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस अस्पताल पर आधा दर्जन डाक्टरों की तैनाती हैं लेकिन यहां डाक्टरों की अनुपस्थिति हमेशा रहती है। अस्पताल का समय 10 से चार बजे तक है लेकिन बुधवार को सीएचसी में दोपहर दो बजे ओपीडी में डॉक्टर नहीं थे। पर्ची काउंटर बंद कर दिया गया था और फार्मासिस्ट भी गायब थे। नरहीं गांव निवासी हरिओम चौरसिया, बृजेश पांडेय, दाऊ जी जब इलाज कराने पहुंचे तो कोई नहीं था। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ वेंकेटेश ने बताया कि अस्पताल पर सभी कर्मचारी तैनात हैं। हो सकता है कि थोड़ी देर के लिए भोजन करने चले गए हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed