फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sleep department open, some illegal vehicle stand seen

खुली विभाग की नींद, नजर आए कुछ अवैध वाहन स्टैंड

Sat, 14 May 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sleep department open, some illegal vehicle stand seen
नगर के ओवरब्रिज के नीचे से हटकर रेलवे कालोनी परिसर बना वाहन स्टैंड। - फोटो : BALLIA
बलिया। देर से ही सही यातायात प्रभारी की नजर शहर में अवैध रूप से संचालित वाहन स्टैंडों पर पड़ ही गई। हालांकि अभी उनकी नजर एक आध ही वाहन स्टैंडों पर पड़ी है। उन्हें शहर से हटाकर अपने पुराने स्थान पर पहुंचाया गया है। इससे शनिवार को सड़कों पर अवैध वाहन स्टैंडों से लगने वाले जाम से कुछ राहत भी मिली। सड़कें थोड़ी चौड़ी और खाली भी दिखीं। जाम खुलवाने में परेशान रहने वाले यातायात पुलिसकर्मी भी कुछ राहत में नजर आए, लेकिन अब भी अधिकतर वाहन स्टैंड शहर में संचालित हैं, जो लगातार जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में संचालित किए जा रहे अवैध वाहन स्टैंड पर राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए है। अमर उजाला में 14 मई के अंक में डग्गामार वाहनों की सड़कों पर मनमानी, लगता है रोज जाम शीर्षक से मामले को प्रमुखता के साथ उठाया था। इसके बाद यातायात प्रभारी विश्वदीप सिंह ने शनिवार की सुबह से नगर में बने अवैध वाहन स्टैंडों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। उन्होंने नगर के कुंवर सिंह चौराह पर बनाए वाहन स्टैंड जहां सिकंदरपुर, सुखपुरा, बेेरूआरबारी, मनियर की ओर जाने वाले वाहनों में सवारी भरी जाती है, उसे बहादुरपुर के समीप भेज दिया। इसके बाद एनसीसी तिराहा के समीप के बने रेवती, बांसडीह, मनियर की ओर जाने वाले वाहनों के अवैध स्कोटैंड को मंडी के समीप भेज दिया। शनिवार को कुछ देर के लिए महुआ मोड़ से बांसडीह की ओर जाने वाले वाहन भी गायब दिखे, लेकिन दोपहर बाद एक फिर वाहन चालकों ने महुआ मोड तथा रेलवे कालोनी के समीप पुन: वाहन स्टैंड स्थापित करके बेखौफ वाहनों का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड, गड़वार रोड, जापलिनगंज, बहेरी, एससी कालेज,चित्तू पांडेय चौराहा, कटहल नाला पुल के समीप आदि स्थानों पर बिना रोक टोक के वाहन स्टैंड संचालित होते दिखे। इस बाबत यातायात प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि नगर के पूर्व निर्धारित चार वाहन स्टैंडों के आलाव कोई भी वाहन चालक शहर में सवारियां भरने का काम करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर के रेलवे स्टेशन गेट के सामने महुआ मोड़ पर सवारियों का इंतजार में खड़ा आटो।

नगर के रेलवे स्टेशन गेट के सामने महुआ मोड़ पर सवारियों का इंतजार में खड़ा आटो।- फोटो : BALLIA

नगर के चित्तू पांडेय चौराहा-मालगोदाम रोड पर लगा वाहनों का जाम।

नगर के चित्तू पांडेय चौराहा-मालगोदाम रोड पर लगा वाहनों का जाम।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed