फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Skandmata worshiped on Panchami date

पंचमी तिथि को पूजी गई स्कंदमाता

Thu, 03 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Skandmata worshiped on Panchami date
बलिया। या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:... मंत्र से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिर देवीमय हो गए। शारदीय नवरात्र के पंचमी तिथि को जिले के प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने अपने-अपने घरों में पंचमी तिथि को मां स्कंदमाता के स्वरूप का पूजन किया। श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर के पट चार बजे भोर से ही खोल दिए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्घालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं घंट-घडिय़ाल तथा मां के जयकारे से मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र के देवीमय हो गया। मां ब्राह्मणी देवी मंदिर में पंचमी तिथि को भोर से ही मां के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सप्तमी तिथि को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में मां के भक्तों की और भीड़ उमड़ेगी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा सहित फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed