फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   nstructions issued to the electricity corporation to take action on complaints regarding incorrect and arbitrary bills.

Ballia News: गलत और मनमाने बिल की शिकायतों पर बिजली निगम को कार्रवाई के निर्देश

Tue, 08 Sep 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
nstructions issued to the electricity corporation to take action on complaints regarding incorrect and arbitrary bills.
Photo Title
बलिया। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में विधान परिषद सदस्य एवं समिति अध्यक्ष रविशंकर सिंह पप्पू की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बिजली निगम पर नाराजगी जताते हुए रविशंकर सिंह पप्पू ने गलत और मनमाने बिल की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। वन विभाग ने 45,36,205 पौधों के रोपण की जानकारी दी। अध्यक्ष ने पौधों के सर्वाइवल रेट का रिकॉर्ड तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 76 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार मेले का आयोजन हो रहा है।
अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी घटने के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों को देखते हुए 15 से 30 दिनों तक विशेष स्वास्थ्य मेले आयोजित कराने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी खेजुरी में साफ-सफाई और चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के 5,025 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 4,976 आवास पूरे हो चुके हैं। वर्ष 2026-27 में 1,145 आवासों का लक्ष्य मिला है।

अध्यक्ष ने बैरिया तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का सर्वे कराकर पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पशु चिकित्सा विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण कराने के साथ पर्याप्त चारा, भूसा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया।
सिंचाई विभाग को नहरों की सफाई और बाढ़ खंड को कटान प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सड़क निर्माण, 15वें वित्त आयोग, पंचायत भवन, डिजिटल लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी केंद्रों और जल निगम की योजनाओं की भी समीक्षा हुई। उन्होंने अधूरे कार्य जल्द पूरा कराने और पूर्ण हो चुकी सड़कों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक फेफना संग्राम सिंह, बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश, सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed