{"_id":"6a174188f49772f033058847","slug":"six-roads-have-been-in-bad-condition-for-six-years-with-stones-crumbling-and-falling-apart-ballia-news-c-190-bal1001-164913-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छह साल से 6 सड़कें खराब, गिट्टियां उखड़ कर बिखर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छह साल से 6 सड़कें खराब, गिट्टियां उखड़ कर बिखर रहीं
विज्ञापन
बैरिया। प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देशों के बावजूद बैरिया क्षेत्र में छह साल से छह सड़कें खराब हैं। सड़कों पर गिट्टियां उखड़ कर बिखर रही हैं।
लोगों का कहना है कि राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन हादसों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय जनता ने लोक निर्माण विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इन सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। सड़कों की इस बदहाली के कारण स्थानीय ग्रामीणों में गहरा असंतोष है। लोगों का कहना है कि सुचारू आवागमन न होने से क्षेत्र का विकास और रोजमर्रा का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह ने जिलाधिकारी से इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इन सड़कों को तत्काल ठीक कराया जाना अनिवार्य है। जनता को हो रही इस भारी परेशानी को और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रशासन को जल्द से जल्द बजट जारी कर राहत देनी चाहिए।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता एके सिंह बताया कि इन सभी जर्जर सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों और संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है। शासन से बजट की स्वीकृति मिलते ही बेहद जल्द इन सड़कों का कायाकल्प कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इन प्रमुख मार्गों पर चलना हुआ दूभर
-- बीएसटी बांध रामपुर कोरहा बिहार बॉर्डर मार्ग
-- नउआ बारा गायघाट मार्ग एवं भीखा छपरा रानीगंज मार्ग
-- बैजनाथ छपरा मठ योगेंद्र गिरी मार्ग
-- रानीगंज बाजार भीख छपरा मार्ग
-- करमानपुर नारायणगढ़ मार्ग
-- सुरेमनपुर गोपाल नगर मार्ग और सुरेमनपुर बकुलहा मार्ग
-- बकुलहा टोला शिवन राय मार्ग