फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six recover, 39 new Corona positives found

छह स्वस्थ हुए, 39 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 02 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Six recover, 39 new Corona positives found
बांसडीहरोड क्षेत्र के घोरौली गांव में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभ? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 39 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 1783 हो गई है। इससे पहले से भर्ती 1744 से 804 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 962 है। वहीं जिले में अब तक कोरोना से कुल 17 लोगों के मौत की हो चुकी है। जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 1895 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि नगरा के अवराईकला में एक, कीड़िहरापुर में एक, भीमपुरा नंबर एक में एक, मलप हरसनपुर में एक, एकइल में एक, गड़वार के इंदरपुर में एक, कुम्हैला में एक, मुरली छपरा के दोकटी में एक, दलकी में एक, सहतवार के बलेउर में एक, सहतवार के वार्ड नंबर एक में एक, आठ में एक, 12 में एक, छह में दो, दो में एक, पांच में एक, सहतवार में एक पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार बांसडीह में एक, बांसडीह के वार्ड नंबर आठ में एक, 10 में एक, पांच में एक, सोहांव के लक्ष्मणपुर में एक, पिपराकला में तीन तथा सीएचसी रसड़ा में एक पॉजिटिव केस पाया गया। सुखपुरा के करनई में एक, मनियर में दो, दुबहर के जमालपुर में एक, नारायणपुर में दो, मधुपुर में एक तथा पंदह में एक पॉजिटिव केस पाया गया है। बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed