{"_id":"68d0376e2ff034b6b50be7bb","slug":"six-more-houses-and-anti-erosion-works-submerged-in-the-saryu-river-ballia-news-c-190-1-bal1001-148707-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छह और मकान और कटानरोधी कार्य सरयू में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छह और मकान और कटानरोधी कार्य सरयू में समाए
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र में कटान पीड़ितों से वार्ता करते भाजपा नेता सूर्यभान सिंह।संवाद
बैरिया। गोपाल नगर टाड़ी में रविवार की सुबह सरयू नदी की लहरों ने तबाही मचाई। कटान पीड़ित जब तक अपना सामान समेट पाते परशुराम यादव, मदन यादव, जवाहर यादव, रामनाथ यादव, शुकुल यादव व जनार्दन यादव का मकान नदी में समा गया। कटान पीड़ितों के अनुसार इसी वर्ष सिंचाई विभाग से 328 मीटर लंबा 3.40 करोड़ से कराया गया कटानरोधी कार्य भी कटान में समाहित हो चुका है। टाड़ी में इससे पहले भी दो मकान नदी में समा गए थे। जबकि नाैरंगा में 133 मकान नदी में समा चुके हैं।
सरयू नदी की उतरती लहरें शनिवार से ही कहर ढा रही हैं। शनिवार को शम्भूनाथ यादव और लल्लन यादव का मकान नदी में विलीन हुआ था। इसके बाद से कटान पीड़ित सामान समेट कर ठिकाने ढूंढने में लगे थे। रविवार की सुबह कटान तेज हो गई। नदी की तेज लहरों में मकान समाहित होने लगे। कटान पीड़ितों ने कहा कि मानक का उल्लंघन कर कराए गए कटानरोधी कार्य सरयू नदी में समाहित हो गए हैं। उत्तर टोला टाड़ी बस्ती में नदी की लहरें आशियानों को निगल रही हैं। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रोशन सिंह ने कहा कि कटान पीड़ितों को जल्द नियमानुसार क्षतिपूर्ति की धनराशि खाते में भेजी जाएगी। राशन किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास भी दिलवाया जाएगा।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आकाश यादव ने बताया कि लगता है कि पूरे कटानरोधी कार्य का नुकसान नहीं हुआ है। डेंपलर व अप्रन उसी तरह हैं। सरयू नदी की धारा कटानरोधी कार्य के पीछे से घूम गई है। इससे कटानरोधी कार्य की पिचिंग का नुकसान हुआ है। अभी बाढ़ के पानी से कटानरोधी कार्य दिख नहीं रहा है। जब बाढ़ का पानी नीचे उतरेगा, तब क्षति का आकलन किया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
भाजपा नेता ने की पीड़ितों को मदद
बैरिया। कटान की सूचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह पीड़ितों के बीच गोपालनगर टाड़ी पहुचे। कटान पीड़ितों ने शिकायत की कि कटान में काम में अनियमितता हुई है। सूर्यभान सिंह ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की जांच कराऊंगा। कटान पीड़ितों ने कहा कि सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए रुपये भी नहीं हैं। भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने कटान पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी।