फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   six lac`s loot from bourse

गोली मार सराफ से छह लाख की लूट

Mon, 08 Dec 2014 11:15 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, नगरा
संवाददाता, अमर उजाला, नगरा Updated Mon, 08 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
six lac`s loot from bourse
भीमपुरा के कसौंडर में आईटीआई स्कूल के पास सोमवार की शाम बाइक सवार तीन
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाश सराफा कारोबारी को गोली मारकर 65 हजार रुपये समेत छह लाख के आभूषण और बाइक लूटकर फरार हो गए।

घायल कारोबारी को नगरा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में इलाके की नाकेबंदी कर दबिश शुरू कर दी।

 मऊ के हलधरपुर थाने के बेलौजा निवासी सुनील (28) की भीमपुरा थाने के कसेसर चट्टी पर सराफा की दूकान है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से अपने मुनीम कसौंडर निवासी वीरेंद्र खरवार के साथ गांव जा रहा था।

कसौंडर स्थित आईटीआई स्कूल के पास बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर सुनील की बाइक रोक दी। फिर सुनील के पैर में गोली मार दी।

इसके बाद कारोबारी की बाइक, मोबाइल फोन और आभूषण से भरा झोला लूट लिया। कारोबारी के अनुसार बाइक की डिक्की में 65 हजार रुपये और एक किलो से अधिक चांदी, 100 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण थे।

 लोगों ने घायल सराफा कारोबारी को नगरा स्थित पीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर मिलते ही मौके पर सीओ रसड़ा सुरेशचंद्र तथा नगरा एसओ और कई थानों की पुलिस पहुुंच गई।

 एसपी राजू बाबू सिंह ने भी इलाके की नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग तथा दबिश देने का निर्देश दिया। देर रात तक वाहन चेकिंग और छापेमारी चल रही थी।

एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि वारदात के बाद जनपद में वाहन चेकिंग की जा रही है। लुटेरों तक पहुंचने के लिए दबिश भी दी जा रही है। अभी तक उनका सुराग नहीं मिला है। सीओ  ने दावा किया कि जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed