फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Six hours jammed to repair NH

मरम्मत को लेकर छह घंटे जाम किया एनएच 31, आत्मदाह के प्रयास में चार हिरासत में

Fri, 06 Dec 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Six hours jammed to repair NH
बैरिया में एनएच 31 पर आत्मदाह के घोषणा के बाद चिता सज्जा कर सड़क जाम करते दुर्गविजय सिंह झलन व अन्य? - फोटो : BALLIA
बलिया। एनएच 31 पर बैरिया से मांझी तक सड़क मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे से तीन बजे तक जिन्न बाबा के स्थान और नौका टोला में छह घंटे जाम लगाया। मौके पर तीन घंटे बाद पहुंचे एसडीएम बैरिया अशोक चौधरी को आंदोलनकारियों ने मौके पर बैठा लिया। इस दौरान आत्मदाह का प्रयास कर रहे दुर्ग विजय सिंह झलन और उनके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के समझाने बुझाने पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर संवाददाता के मुताबिक आश्वासन के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया से मांझी मार्ग तक मरम्मत नहीं कराने के विरोध में दुर्गविजय सिंह झलन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा शुक्रवार की सुबह 9 बजे सड़क पर उतर आए और जिन्न बाबा स्थान के समीप जाम लगाया। एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी के आग्रह पर वे मान गए लेकिन उनके साथी उस स्थान से हटकर नौका टोला गांव के पास दस बजे चक्का जाम कर दिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सांसद, विधायक, एनएचआई, नितिन गडकरी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम स्थल पर दुर्गविजय सिंह झलन के पहुंचते ही लोगों ने नारेबाजी कीे। एसएचओ बैरिया झलन को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उसी स्थान पर एक चिता सजाई गई थी जिसपर दुर्गविजय सिंह ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस उन्हें रोकती कि सपा नेता मनोज सिंह ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर कर आत्मदाह का प्रयास किया। बैरिया एसओ ने आत्मदाह का प्रयास कर रहे दुर्गविजय को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सुशील सिंह काका, दुर्गेश सिंह व सपा नेता मनोज सिंह भी गिरफ्तारी देते हुए पुलिस की गाड़ी में बैठ गए। पुलिस उन्हें बैरिया थाने ले गई जहां दुर्गविजय ने अनशन शुरू कर दिया। बाद में चारों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। उधर, सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक चौधरी को आंदोलनकारियों ने बंधक बनाते हुए साथ में बैठा लिया। हालांकि तीस मिनट बाद एक युवा ने उन्हें वहां से बाहर निकाला। बाद में इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। कहा कि एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो हम जेसीबी मंगाकर इस मार्ग को कुछ दूर तक खोदवा कर आवागमन बंद कर देंगे। जबतक कि इस मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू न हो जाए। इस मौके पर बन्धु सिंह, गुड्डू सिंह, नंदजी, राकेश सिंह, राजीव सिंह, उमेश सिंह, सूरज सिंह, अभिनव, अनिल यादव, चुनमुन, लालजी आदि मौजूद रहे। जाम के दौरान बाइक सवारों व विद्यालयों के छात्र खेत से होकर जाने लगे जिसको लेकर किसानों से उनकी कहासुनी हुई।
विज्ञापन

कई बाराती भी जाम में फंसे : जयप्रकाश नगर। एनएच 31 की मरम्मत को लेकर जाम के चलते कई जनपदों के बारातियों की बसें जाम में फंसी हुई थी। इसमें बिहार के सिवान जनपद के रघुनाथपुर गांव निवासी रामबिलास लाल के पुत्र रविंद्र लाल की बारात बलिया जनपद से वापस जा रही थी कि जाम में गाड़ी फंस गई। कार में बैठे दूल्हा रविन्द्र दुल्हन रीना देवी व साथ में बैठे राजू शेखर ने कहा कि हम लोग इधर से जब जाते हैं तो यही सोचते हैं कि इधर आने में बहुत परेशानी हो रही है इधर रिश्ता ही करना बंद क्यो न कर दिया जाय। लेकिन पुराने रिश्तों की वजह से मनाही नहीं हो पा रही है। लेकिन यहां के कितने खराब नेता है कि उन्हें यह नहीं दिख रहा। जाम के दौरान स्कूली बच्चों को वापस घर आने के समय हुई भारी परेशानी हुई। बच्चे अपने वजन के बराबर के बैग को पीठपर टांगकर बड़ी कठिनाइयों से अपने अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed