फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Siwan will be connected with Greenfield Expressway: MP

ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा सिवान : सांसद

Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siwan will be connected with Greenfield Expressway: MP
बैरिया। सुरेमनपुर दियाराचंल के गोपालनगर के डुमाईगढ़ घाट पर सरयू नदी पर पक्का पुल बनेगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को सिवान से जोड़ने की योजना है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि इस संदर्भ में भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने प्रस्ताव पर सहमति जताई है। जल्दी इसके लिए कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

सांसद बृहस्पतिवार को सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। बताया कि मांझी घाट पर एक ही जगह सड़क, रेल और पानी के जहाज से सामान ले जाने-ले आने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जल्दी कार्रवाई शुरू होगी। इस पर भूतल परिवहन मंत्रालय, रेल मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। भीखा छपरा के निकट सब्जी शोध और निर्यात केंद्र की स्थापना होगी। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों टन सब्जी खाड़ी देशों में भेजे जाने की योजना है। जल्दी इसके लिए डीपीआर बनेगा। सांसद ने बताया कि 11 अक्टूबर को सिताबदियारा में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर गृहमंत्री अमित शाह के अलावा पर्यटन और संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, जल संरक्षण मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कई मंत्रियों के आने की उम्मीद है। सबको निमंत्रण भेजा गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिताबदियारा पहुंचकर कार्यक्रम के विषय में विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed