फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sisters will travel for free, the number of buses will increase

बहने करेंगी निशुल्क सफर, बढ़ेंगे बसों के फेरे

Thu, 19 Aug 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sisters will travel for free, the number of buses will increase
बलिया। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को सुविधाजनक सफर देने के लिए शासन की ओर से रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का उपहार इस वर्ष भी दिया गया है। रोडवेज विभाग ने भी बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। वर्तमान में 83 बसों का संचालन हो रहा है। 20 बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त रात 12 बजे तक यात्रा नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को सुविधाजनक सफर देने के लिए रोडवेज विभाग ने बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। परिणाम स्वरूप 21 और 22 अगस्त की मध्य रात्रि तक जिले के लगभग सभी रूटों पर प्रत्येक आधे घंटे पर रोडवेज बसों की उपलब्धता रहेगी। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाती हैं। ऐसे में बसों में अधिक भीड़ हो जाती है। बहनों को बसों में लिए रोडवेज विभाग ने बसों के फेरे भी बढ़ाने का फैसला लिया है। जनपद में सड़कों पर रूट तय किए जा रहे हैं। रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। बसों के संचालन से रोडवेज की आय भी बढ़ेगी, साथ ही बसों की सुविधा मिलने से बहनें समय पर सुरक्षित यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन

कोविड गाइड लाइन का होगा पालन
बसों में अधिक भीड़ न हो, भीड़ होने से संक्रमण बढ़ने का खतरा भी रहता है। ऐसे में सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। मॉस्क लगाने की अनिवार्यता भी की जाएगी। बसों में तय क्षमता अनुसार ही सवारियों को बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बसों का संचालन किया जाएगा। बहनों को सुरक्षित यात्रा के लिए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा का आदेश प्राप्त हुआ है। नि:शुल्क यात्रा 21 और 22 अगस्त की मध्य रात्रि तक लागू रहेगा। - महेश पांडेय, अकाउंटेंट, परिवहन निगम डिपो, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed