फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sister going for brother's last darshan died in an accident

Ballia News: भाई के अंतिम दर्शन के लिए जा रही बहन की हादसे में मौत

Mon, 24 Jul 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sister going for brother's last darshan died in an accident
सहतवार। सहतवार-रेवती मार्ग पर सोमवार सुबह वर्मा जूनियर हाईस्कूल के पास रेवती वी तरफ से तेज गति से आ रही डीसीएम ने मोटरसाइकिल को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में आसपास के लोग उन्हें सहतवार प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। डाक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दो की स्थिति गंभीर देखते हुए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अतडरिया निवासी रानी चौहान (21) व सोनी चौहान (18) पुत्री भोला चौहान सोमवार की सुबह अपने चाचा के लड़के नितीश चौहान (23) के साथ अपने भाई की मौत खबर सुनकर सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर जा रहे थे। सहतवार में अभी वर्मा जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने धक्का मार दिया। इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों नीचे गिर कर छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने तीनों उठाकर इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। डाक्टर सोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो की स्थिति गंभीर देखते हुए बलिया के लिए रेफर कर दिया। सोनी अपनी भाई का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed