फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sister arrested for taking marijuana to Bihar, brother flees

Ballia News: बिहार लेकर जा रहे थे गांजा, बहन गिरफ्तार, भाई भागा

Fri, 09 Jan 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sister arrested for taking marijuana to Bihar, brother flees
लालगंज। दोकटी पुलिस ने चार लाख रुपये के गांजे के साथ वाजिद पुर गांव निवासिनी कुमारी निधि को गिरफ्तार किया। लेकिन साथ में गांजा लेकर जा रहा उसका भाई राजू प्लास्टिक का बोरा फेंककर भाग गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह हमराहियों संग गश्त करके सेमरिया ढाला पर खड़े थे। सूचना मिली कि वाजिदपुर ढाले की तरफ एक युवक और एक युवती अलग-अलग बोरे लेकर आपस में बात करते जा रहे थे। पुलिस को देख युवक बोरा फेंककर भाग गया। जबकि महिला सिपाही ने युवती को पकड़ लिया। युवती के पास से मिले बोरे में साढ़े सात किलो गांजा बरामद किया गया। फेंके गए बोरे को खोला गया तो उसमें में भी साढ़े सात किलो गांजा निकला। दोनों बोरों में से मिले 15 किलो गांजे की कीमत चार लाख रुपया आंकी गई है।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम कुमारी निधि निवासी वाजिदपुर बताया। निधि ने बताया कि भागने वाला युवक मेरा भाई था राजू कुमार है। भाई के साथ गांजा लेकर बिहार में बेचने दोनों जा रहे थे। दो बोरी होेने के कारण उसे पहुंचाने नदी घाट तक जा रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू पर एक वर्ष पहले गांजा बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। दोनों भाई-बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed