फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sir had taken someone else's bike and gone home...

Ballia News: साहब दूसरी की बाइक ले कर घर चला गया था ....

Sat, 18 Apr 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sir had taken someone else's bike and gone home...
मनियर। स्थानीय बस स्टैंड से बृहस्पतिवार की रात सुल्तानपुर रोड स्थित एक दवाखाना के सामने खड़ी बाइक को एक व्यक्ति चालू कर घर लेकर चला गया। शुक्रवार की सुबह उक्त व्यक्ति बाइक लेकर थाने पर पहुंचा और पुलिसकर्मी से अपनी बाइक की जगह दूसरे की बाइक लेकर जाने की बात बताई। पुलिस ने बाइक मालिक को फोन कर उसे बाइक सौंप दी।
विज्ञापन

गंगापुर निवासी धर्मेन्द्र गोंड बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दुकान पर दवा लेने गए थे। तभी पहले से वहीं मौजूद एक व्यक्ति दूसरी चाबी लगाकर बाइक को स्टार्ट कर रफूचक्कर हो गया। धर्मेन्द्र दवा लेकर जब बाइक के पास पहुंचा तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। लेकिन बाइक लेकर भागने वाला व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। सुबह उक्त व्यक्ति बाइक लेकर थाना पहुंचा और गलती से दूसरी बाइक ले जाने की जानकारी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में बताया कि गलती से बाइक लेकर चला गया था। खुद की गलती मान समय से जानकारी देने पर और कोई शिकायत न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed