Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SIR: 68,000 people have not yet submitted their evidence.

एसआईआर: 68 हजार लोगों ने अब तक नहीं जमा किए साक्ष्य

Fri, 06 Feb 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
SIR: 68,000 people have not yet submitted their evidence.
बलिया। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ ने नो मैपिंग वाले मतदाताओं तक नोटिस पहुंचाए। लेकिन कागजात के अभाव में 68388 मतदाता 5 फरवरी तक कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन

अभियान के तहत दावे व आपत्तियों का समय बढ़ सकता है। छह फरवरी इसकी अंतिम तिथि है। हालांकि समय बढ़ सकता है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 10 हजार 596 है। जिसमें 20 लाख 54 हजार 620 मतदाताओं का आलेख्य प्रकाशन हुआ था। 455976 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे।
विज्ञापन

जिसमें बांसडीह विधान सभा में सार्वधिक 82 हजार 619, बलिया नगर विधान सभा में 82 हजार 93, बैरिया में 75 हजार 403, बेल्थरारोड में 66 हजार 279,फेफना में 56 हजार 192, रसड़ा में 51 हजार 409 तथा सबसे कम सिकन्दरपुर में 41 हजार 981 मतदाताओं के नाम हटाए गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 लाख 55 हजार 976 मतदाताओं में से 142121 मतदाताओं को नोटिस भेजा जाने की प्रशासन की योजना था। उसके बाद उनसे साक्ष्य मांगा गया था। सुनवाई के लिए अधिकारियों को ली लगाया गया था।

737773 मतदाताओं ने साक्ष्य प्रस्तुत किया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से 6 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित किया गया था। ऐसे में एक दिन मात्र शेष बचे हुए है।
एडीएम प्रशासन अनिल कुमार ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से नोटिस सभी को भेजा गया है। 6 फरवरी को अंतिम तिथि है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed