फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   singal yooj plaastik par paabandee kee taiyaaree

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी की तैयारी

Fri, 24 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
singal yooj plaastik par paabandee kee taiyaaree
बलिया। केंद्र सरकार के आदेश पर नगर पालिका सिंगल यूज प्लास्टिक पर जुलाई से पूरी तरह प्रतिबंध लगाने जा रहा है। इसके लिए 25 जुलाई को जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त बैठक है, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों का कारोबार करने वाले थोक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति तय की जाएगी। हालांकि विभागीय अधिकारी बताते हैं कि पहले इस कारोबार से जुड़े लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी हैं, जिसमें जुलाई माह से कारोबार करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका लोगों को जागरूक भी करेगा। केंद्र सरकार के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने सभी नगर निकायों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इसकी जगह पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों के प्रयोग को बढ़ावा देने को कहा गया है। शासन के आदेश पर नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि पहले थोक विक्रेताओं का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद नोटिस दी जाएगी। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू करने से पहले नगर पालिका परिषद लोगों को जागरूक करने का भी अभियान चलाएगा। 75 माइक्रोन से कम मोटाई वाली थैलियां, केंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, मिठाई के डिब्बों पर लगाई जाने वाली प्लास्टिक फिल्म, सजावटी धर्माकोल, प्लास्टिक चम्मच, कप, प्लेट, गिलास, कांटा, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे आदि, कटलरी आइटम्स, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड़, गुब्बारे में प्रयोग होने वाली स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, प्लास्टिक के निमंत्रण पत्र, प्लास्टिक से बने सिगरेट के पैकेट 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले पीवीसी बैनर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed