फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SIM cards for tablets will be distributed from today

Ballia News: आज से वितरित होंगे टैबलेट के लिए सिम कार्ड

Wed, 03 Jul 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
SIM cards for tablets will be distributed from today
लंबे समय से धूल फांक रहे बेसिक शिक्षकों के टैबलेट अब ऑन होंगे। शासन ने टैबलेट के लिए सिम कार्ड उपलब्ध करा दिया है, जिसे बृहस्पतिवार से खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया जाएगा। इससे ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने और बच्चों को पढ़ाने में आने वाली मुश्किलें खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को शासन की ओर से करीब 3800 टैबलेट दिए गए हैं। टैबलेट के माध्यम से शिक्षक को ऑनलाइन हाजिरी लगाने के साथ ही बच्चों को भी पढ़ाने और होमवर्क देने, उसे चेक करने आदि के निर्देश दिए गए थे। निपुण एप का संचालन भी इसी के माध्यम से किया जाना है। लेकिन टैबलेट मिलने के बाद शिक्षक टैबलेट में सिम और डेटा न होने का रोना रो रहे थे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक, उच्च और कंपोजिट विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इनके संचालन के लिए सिमकार्ड क्रय किया जा चुका है, जिसे 4 जुलाई को खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी को उपस्थित होकर सिम कार्ड प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed