फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Silence increases the audacity of criminals, Deputy Superintendent of Police made girl students aware

चुप्पी से बढ़ता है अपराधियों का दुस्साहस पुलिस उपाधीक्षक ने छात्राओं को किया जागरूक

Wed, 31 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Silence increases the audacity of criminals, Deputy Superintendent of Police made girl students aware
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में राधाकृष्ण एकेडमी सवरुबांध में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्? - फोटो : BALLIA
छात्राएं अपने को कमजोर न समझें, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनकर किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार रहें। समाज में कहीं भी बालिकाओं के साथ किसी भी तरह की घटना, दुर्घटना या छींटाकशी हो तो पुलिस को सूचित करें। पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को संवरुबांध स्थित राधाकृष्ण एकेडमी में आयोजित पुलिस पाठशाला में कहीं। उन्होंने कहा कि अत्याचार के खिलाफ महिलाओं को खुद ही आवाज उठानी होगी। ऐसा सिर्फ जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने कहा की चुप्पी से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता है। पुलिस से डरने के बजाय बेझिझक शिकायत करें। वह हमेशा मदद को तैयार है। हेल्प लाइन नंबर 1090 पर फोन करें, जरूर मदद मिलेगी।
विज्ञापन

छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र देते हुए कहा कि सोशल मीडिया भी अपराध का माध्यम बनता जा रहा है। कहा कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर फेंक आईडी से अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने के साथ ही ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। इससे सचेत रहने की जरूरत है। सीओ ने कहा कि बेटियां आगे बढ़ें, कोई भी अराजकतत्व आपके रास्ते में बाधक बनता है तो पुलिस आपके साथ खड़ी है। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों के सवालों का भी जवाब दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक आदित्य मिश्रा और प्रधानाचार्य नेहा सिंह और डाइरेक्टर आद्वित मिश्रा और उपप्रधानाचार्य जीवेश पांडेय ने भी छात्राओं से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12 की साक्षी सिंह ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला के माध्यम से आज हमें सरकार की ओर से बालिकाओं और महिलाओं के हित में चलाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
कक्षा 12 की तनु सिंह ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में मिली जानकारी उत्साहवद्धर्क है। इसे अपने परिवार के लोगों को बताकर उन्हें भी जागरूक किया जाएगा। उत्पीड़न और ज्यादती नहीं सही जाएगी।
कक्षा 12 के अमन पाठक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करवाना चाहिए। इसके जरिए न सिर्फ सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी, बल्कि अधिकारियों की ओर से छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास भी जागृत होता है।
कक्षा 12 की सुधा गुप्ता ने कहा कि आज के कार्यक्रम से हमें अच्छी जानकारी मिली है, जिसे अपनी सहेलियों को भी बताएंगे और महिला सुरक्षा के लिए बताई गई जानकारी को नोट कर लिया है। संकट की स्थिति में ऐसी जानकारी काम आएगी।
कक्षा 12 की आयुषी त्रिपाठी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला के जरिये पता चला कि कहीं पर भी छींटाकशी या उत्पीड़न जैसी वारदात हो तो पुलिस के डायल 112 नंबर और महिला सुरक्षा के 1090, 181, 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के जरिए सूचना दी जाए सकती हैं।
कक्षा 11 साक्षी मिश्रा ने कहा कि मनचलों की हरकतों पर नकेल के हमेशा पुलिस की मदद मिलेगी, यह जानकर अच्छा लगा। कार्यक्रम में दी गई जानकारी को अपनी डायरी में नोट कर लिया है, जिसे घर पर अपनी बहन और परिवार के सदस्यों को भी बताएंगे।

कक्षा 12 के शिवम गिरी ने कहा कि पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के जरिए पुलिस अधिकारियों ने हमारे अंदर आत्मविश्वास और आत्मबल पैदा करने का काम किया है। हम अपनी सुरक्षा और अधिकार सम्मान के प्रति सजग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed