फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Silence in the market, shops are on the road, people struggle with jam

मंडी में सन्नाटा, सड़क पर लगती हैं दुकानें

Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Silence in the market, shops are on the road, people struggle with jam
नगर के सब्जी मंडी परिसर में खाली व सूना पड़ा टीन शेड। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर से सटे परिखरा गांव में मंडी स्थल छोटे व मझोले कारोबारियों की राह देखते देखते वीरान सा हो गया है। जबकि उसे अनदेखा कर नगर की सड़कों पर प्रतिदिन सुबह थोक व फुटकर सब्जी बाजार लगता है। भोर से शाम चार बजे तक विशुनीपुर में ओवरब्रिज के नीचे प्रतिदिन बाजार सजता है, जिससे सड़क जाम हो जाती है। अगर इसे परिखरा मंडी में स्थानांतरित कर दिया जाए तो किसानों व लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर से सटे परिखरा स्थित नवीन कृषि मंडी है। यहां फुटकर और थोक दोनों तरह के कारोबारियों के स्थान नियत है। लेकिन शहर से दूर होने ग्रामीण अंचलों के किसानों के लिए अतिरिक्त खचे होने से लोग यहां जाने से कतराते है। ऐसे में विशुनीपुर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे सुबह में दूरदराज से किसान या व्यापारी सब्जी लेकर पहुंचते हैं। यहां से क्रय-विक्रय कर सब्जी आसपास के जनपदों सहित बिहार तक जाती है। इस कार्य में मालवाहक वाहनों का प्रयोग भी होता है। इस वक्त पूरी सड़क भीड़ में तब्दील हो जाती है। इस सड़क से रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, जिलाअस्पताल, विद्यालय आदि स्थान आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। इतना ही नहीं कारोबारियों द्वारा सब्जियों के डंठल, पत्ते, सड़ा-गला हिस्सा आदि अवशेष फेंक दिया जाता है। इससे दुर्गंध व गंदगी होती है। इससे किसानों, व्यापारियों व दुकानदारों या अन्य लोगों को परेशानी होती है। जबकि यहां से मात्र तीन किमी की दूरी परिखरा गांव में बनी नवीन कृषि मंडी लंबे समय से निष्प्रयोज्य पड़ी है। वहां बकायदे शेड व ऊंचे चबूतरा, सड़क आदि हैं। पहुंच मार्ग भी है। शौचालय भी बनाया गया है। उपेक्षित होने के चलते वहां साफ-सफाई व मरम्मत की आवश्यकता जरूर है, लेकिन जब बाजार लगने लगेगा तो सब ठीक हो जाएगा। किसानों व व्यापारियों को छांव सहित अन्य सुविधा मिलने लगेगी। यह और बात है कि कुछ अढ़तिया यहां अपना थोक का कारोबार करते है, लेकिन अभी भी फुटकर कारोबारी यहा से दूरी बनाए हुए है।
विज्ञापन

अब तक करीब 90 कोरोबारी पंजीकृत
परिखरा स्थित नवीन कृषि मंडी में अब तक करीब 90 करोबारी पंजीकत है। इनमें से अधिकांश कागजों में ही कारोबार चला रहे है और वार्षिक शुल्क की अदायगी कर अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराते रहे है। जबकि करीब 30 थोक कारोबारी कारोबार करते है। इनमें फल, गल्ला व सब्जी के कारोबारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कृषि मंडी शहर से कुछ दूर होने से कारोबारी यहां आने से कतराते है। उन्हें इसकी अपेक्षा शहर के विशुनीपुर में ओवर ब्रिज के नीचे कारोबार करना सुगम लगता है। जबकि मंडी में थोक व फुटकर दोनों तरह के कारोबार के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। नगर पालिका प्रशासन को मंडी के स्थानांतरण को लेकर गंभीर होना चाहिए।
आशुतोष सिंह, मंडी निरीक्षक, नवीन कृषि मंडी, परिखरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed