फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sikh community took out Prabhatferi bhajan-kirtan and visited the city

सिक्ख समुदाय ने निकाली प्रभातफेरी भजन-कीर्तन कर किया नगर भ्रमण

Mon, 11 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sikh community took out Prabhatferi bhajan-kirtan and visited the city
बलिया। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन पकाश उत्सव पर गुरुद्वारे से निकाली गई प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सिक्ख समुदाय के लोगों ने भजन-कीर्तन करते हुए गुरूद्वारा से प्रारंभ होकर शहीद पार्क चौक, कासिम बाजार, टाउन हाल रोड होते हुए गुरू दरबार पहुंची। प्रभात फेरी में महिलाएं, बच्चों तथा बुजुर्गो ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कलगिदर सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार विशाल सिंह ने कहा कि गुरु नानकदेव जी ने कहा है कि ईश्वर सर्वत्र विद्यमान हैं। हम सब के पिता वहीं हैं। इसलिए में सबों के साथ प्रेम पूर्वक रहना चाहिए। अपने हाथों से मेहनत कर लोभ का त्याग करते हुए न्यायोचित साधनों से धन का अर्जन करना चाहिए। कभी भी किसी का हक नहीं छिनना चाहिए। किसी की मदद से पीछे नहीं हटना चाहिए। संसार को जीतने से पहले स्वयं अपने विचारों पर विजय पाना आवश्यक है। इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह एडवोकेट, संजय सिंह , नवतेज सिंह , हरजिंदर सिंह राजू , गुरबख्श सिंह, सागर सिंह नागेंद्र , श्रवण सिंह , विशाल सिंह, जगजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed