फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sikandpur police station constable suspended

Ballia News: सिकंदपुर थाने का सिपाही निलंबित

Sun, 15 Sep 2024 05:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Sikandpur police station constable suspended
बलिया। लड़की को शादी का झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फतेहपुर पुलिस ने शनिवार को जिले के सिकंदरपुर थाने में तैनात सिपाही प्रदीप सोनकर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी विक्रांतवीर ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मोहामिदपुर गांव निवासी प्रदीप सोनकर पहले से ही चर्चा में रहा है। डेढ़ माह पहले ही प्रदीप ने तत्कालीन सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक पर बीमार पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाया था। उसका आरोप था छुट्टी न मिलने के कारण पत्नी मनीषा का इलाज नहीं करा पाया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच अभी चल रही थी कि यह मामला सामने आ गया । सिपाही प्रदीप सोनकर पर आरोप है कि प्रदीप ने झूठे तथ्यों का सहारा लेकर एक युवती को झांसे में लिया। उसे शादी का आश्वासन देकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। लड़की की शादी दूसरी जगह तय होने पर सोशल मीडिया पर उसका अश्लील वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के भाई ने फतेहपुर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed