बैरिया। द्वाबा छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के छात्र नेता राहुल प्रसाद के नेतृत्व में सुरेमनपुर अंडरग्राउंड विद्युत केबल को बदलने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत शुक्रवार से की गई। छात्र नेताओं ने बताया कि कुछ महीने पूर्व इस समस्या को लेकर आंदोलन भी किया गया था। अब द्वाबा छात्र संघर्ष समिति ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि हस्ताक्षर अभियान के बाद भी सुरेमनपुर अंडरग्राउंड केबल बदलने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन सहित व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। रंजन गुप्ता, विशाल गुप्ता, नितेश सिंह, मंटू गोंड, सूरज शाह, शिवम सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र यादव, अप्पू सोनी, धनजी गुप्ता, अवधेश गुप्ता सहित अन्य छात्र नेता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।