{"_id":"6a3ac4f64087c01c0b0486f0","slug":"siddharth-singh-achieved-success-in-his-second-attempt-ballia-news-c-190-1-bal1001-166951-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दूसरे प्रयासमें सिद्धार्थ सिंह को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दूसरे प्रयासमें सिद्धार्थ सिंह को मिली कामयाबी
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ननौरा ग्राम निवासी सिद्धार्थ सिंह।
बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के ननौरा ग्राम निवासी सिद्धार्थ सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनको ग्रामीण विकास अधिकारी पद मिला है।
सिद्धार्थ ने स्व अध्ययन के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान की सहायता नहीं ली। अपने पहले प्रयास में वे मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कमजोरियों पर काम किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त किया।
सिद्धार्थ ने अपनी हाईस्कूल परीक्षा देवरिया से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के सनबीम स्कूल से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। वे लगातार इस दिशा में प्रयास करते रहे और सफल हुए।