फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SI slapped for stopping video recording at police station

Ballia News: थाने में वीडियो बनाने से रोकने पर एसआई को जड़ा थप्पड़

Tue, 05 May 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
SI slapped for stopping video recording at police station
नगरा (बलिया)। थाने के भीतर सोमवार को जब सुलह-समझौते के लिए बुलाए गए एक युवक ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने से मना करने पर उपनिरीक्षक पर हाथ उठा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी अमित यादव और संतोष राजभर के बीच मकान का छज्जा निकालने को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। संतोष राजभर के छज्जा निर्माण कराने पर अमित यादव ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। इसी मामले में दोनों पक्षों को बातचीत और निस्तारण के लिए सोमवार को नगरा थाने बुलाया गया था। थाने में पंचायत और बातचीत की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अमित यादव अपने मोबाइल से पूरी कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। मौके पर मौजूद एसआई दिनेश यादव ने थाने के भीतर वीडियो बनाने से मना किया। इसी बात को लेकर अमित यादव तैश में आ गया और बहस करने लगा। आवेश में आकर उसने ने एसआई दिनेश यादव को थप्पड़ मार दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी थाना प्रभारी प्रभाकर शुक्ला ने कहा कि थाने के भीतर पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता और हमला करना गंभीर अपराध है। आरोपी अमित यादव को हिरासत में ले लिया गया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी पर हमले के आरोप में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed