फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SI, constable beaten by villagers

Ballia News: एसआई, सिपाही की ग्रामीणों ने की पिटाई

Tue, 14 Jan 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
SI, constable beaten by villagers
दयाछपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार नौरंगा भुवाल छपरा गांव में शनिवार की रात बिहार स्थित करनामेपुर थाना पुलिस किसी बदमाश की तलाश में पहंुची। अरुण ठाकुर के घर में तलाशी के लिए घुस गई। पुलिस को देख महिलाएं चिल्लाने लगीं। शोर सुन कर लोग जुट गए। बिहार पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी। एक एसआई, चार सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रधान ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। हालांकि बिहार पुलिस परिजनों, ग्रामीणों व प्रधान को फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देते हुए लौट गई। नौरंगा के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने बिहार पुलिस के कृत्य की शिकायत सोमवार को स्थानीय पुलिस से की है। उन्होंने कहा कि अरुण ठाकुर के घर के आंगन में शनिवार की रात करीब नौ बजे पांच छह लोग पिछले दरवाजे से घुस गए। महिलाओं से बदसलूकी करने लगे। उन्होंने घर में घुसने का कारण पूछा तो खुद को बिहार पुलिस बताते हुए दुर्व्यवहार करने लगे। प्रधान ने स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


000
आठ दिन पूर्व बक्सर में बलिया पुलिस पर हुआ था हमला
बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत छतनवार गांव में छह जनवरी की रात बाइक चोरों को पकड़ने पहुंची बलिया सदर कोतवाली पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। हमले में दो उपनिरीक्षक सहित चार-पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed