फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shri Ram chanted in the worshiped Akshat Kalash procession.

Ballia News: पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा में लगे श्रीराम के जयकारे

Sun, 31 Dec 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram chanted in the worshiped Akshat Kalash procession.
श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महाजनसंपर्क महाभियान समिति की ओर से दुबहर और बांसडीह में पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई। नगवां स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक स्थल से यात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मंडलों में होते हुए लगभग 21 किलोमीटर तक की यात्रा करके बाबा बलखंडी नाथ जी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

बंधुचक स्थित शिव मंदिर पर पूजित अक्षत कलश की स्वास्तिवाचन के साथ विधिवत पूजा हुई। सभी पूजित 9 अक्षत कलशों को 9 मंडलों के समन्वयक व कार्यवाहों को विभाग प्रचारक तुलसीराम व जिला कार्यवाह हरनाम ने प्रदान किया। प्रथम बलिदानी अमर शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर मोटरसाइकिल पर सभी जुलूस के रूप में निकले। सह जिला समन्वयक सौरभ पांडेय ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत संघ व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता 15 जनवरी तक अयोध्या आने के निमंत्रण स्वरूप पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्र व श्रीराम मंदिर का चित्र प्रत्येक रामभक्त परिवार तक पहुंचाएंगे। यात्रा का संचालन खंड अभियान समिति के समन्वयक सुशील पांडेय द्वारा तथा आभार विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे द्वारा कराया गया। डॉ. संतोष तिवारी, अनूप, रामजी, पप्पू गिरी, आलोक सिंह, मारुति नंदन, राजकुमार मिश्र, अर्जुन, मनोज, शशिकांत चतुर्वेदी, आदित्य, मनीष आदि उपस्थित थे। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टीकदेवरी नगपुरा में श्रीराम जानकी शोभा यात्रा मयंक शेखर तिवारी व रोहित सिंह सेंगर के नेतृत्व में नगपुरा श्री नाथ बाबा मंदिर से निकाली गई। जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक भट्ट, मयंक शेखर तिवारी इत्यादि थे। बांसडीह कस्बे में पूजित अक्षत कलश यात्रा का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसडीह परिसर से किया गया। माता सीता और प्रभु श्रीराम की झांकियां आकर्षण की केंद्र बनी रहीं। विधायक केतकी सिंह ने प्रभु श्री राम और माता सीता की पूजा की। बांसडीह इंटर कॉलेज, स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, इलाहाबाद बैंक होते हुए कस्बे में भ्रमण किया। किन्नर समाज की जिला अध्यक्ष मुनि चतुर्वेदी ने कहा कि आज पूरा कस्बा भगवा रंग में रंग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed