{"_id":"621a6a6a0a6d93109c4253db","slug":"show-cause-notice-to-the-secretaries-of-four-villages-of-seer-block-ballia-news-vns640655964","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयर ब्लॉक के चार गांवों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयर ब्लॉक के चार गांवों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
बलिया। लाख प्रयास के बावजूद विकास कार्यों में मानक की अनदेखी रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गांवों में बन रहे सामुदायिक शौचालयों की जांच में लगातार कमियां मिल रही हैं। इसी तरह कई पंचायत भवन भी आधे अधूरे पड़े हैं। कई गांवों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत भी कार्य अधूरा मिला।एसबीएम के जिला समन्वयक की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने सीयर ब्लॉक के चार गावों के चार ग्राम पंचायत सचिवों कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी उल्लेख किया है कि तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी।
चार दिनों पहले स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक शैलेश कुमार ओझा ने सीयर ब्लॉक के हल्दी रामपुर, पड़री, छिटिकियां व पहाड़पुर गांवों का निरीक्षण किया और गांवों में बन रहे सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवनों व ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों का सत्यापन किया। इनके निर्माण में काफी कमियां मिली और अधूरा होने के बावजूद इनको पूर्ण दिखाकर जियो टैग भी कराया मिला। श्री ओझा ने रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी। डीपीआरओ ने हल्दी रामपुर के सचिव नित्यानंद गौतम, पड़री के सचिव उपेंद्र गोंड, छिटिकियां के सचिव दुर्गेश कुमार व पहाड़पुर गांव के सचिव मनोज कुमार वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
तीन अन्य सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस
बलिया। गांवों में सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन व कायाकल्प योजना के तहत कार्य अधूरा मिलने पर डीपीआरओ ने अजय कुमार श्रीवास्तव ने सीयर ब्लॉक के तीन अन्य सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें मझौवा के अनिलेश कुमार, रामपुर चंदेला के अखिलेश गुप्ता व फरदहां उर्फ पुरा पतोई गांव के सचिव इंदल कुमार नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा है।