{"_id":"67a3baa6d90a35a848028310","slug":"show-cause-notice-to-co-city-order-to-appear-ballia-news-c-190-1-ana1001-132875-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीओ सिटी को कारण बताओ नोटिस, पेश होने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीओ सिटी को कारण बताओ नोटिस, पेश होने का आदेश
विज्ञापन
बलिया। अपहरण कर हत्या के मामले में सीओ सीटी को कारण बताओ नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया गया है।
न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमा मालती देवी बनाम सत्येन्द्र व अन्य मामले में विवेचक क्षेत्राधिकारी नगर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कहा कि उक्त प्रकरण इस न्यायालय में विचाराधीन है। प्रस्तुत मामले में वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है।
वादिनी की आपत्ति पर विचार करते हुए न्यायालय ने 28 जून 2024 को अग्रेतर विवेचना कर विवेचना रिपोर्ट दो दिसबंर 2024 तक पेश करने के लिए आदेश दिया था।
इसके बाद इस संबंध में न्यायालय ने 13 जनवरी 2025 को प्रगति रिपोर्ट 31 जनवरी को 2025 तक न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा था। पालन नहीं किया गया।
अदालत ने 14 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण, प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। संवाद