{"_id":"da2587a9e9b77a2416fad6d0cee85216","slug":"should-be-tailored-to-target-minorities-labalpasnkyk-community-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अल्पसंख्यकों को लक्ष्य के अनुरूप दिया जाय लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों को लक्ष्य के अनुरूप दिया जाय लाभ
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 18 Dec 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस दौरान शमशाद बांसपारी ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग का कार्यालय इतना छोटा है कि उसमें जाने के बाद खड़े रहने की जगह तक नहीं रहती है। उन्होंने सीडीओ से मांग की कि विभाग को एक और कमरा अलग से उपलब्ध कराया जाय। सरदार सुरजीत सिंह ने कहा कि हम लोग भी अल्पसंख्यक में आते है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा हम लोगाें के त्योहार में शांति व्यवस्था के लिए कोई सहयोग नहीं किया जाता है।
उन्होंने मांग की कि 28 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी की जाय। इसके अतिरिक्त सिख विरोधी दंगों में मारे गए लोगाें को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया, उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाय। हैदर अली ने कहा कि उर्दू को दूसरी भाषा के रूप में प्रयोग किया जाय। साथ ही सभी कार्यालय एवं सरकारी भवनों के साइन बोर्ड पर उर्दू अंकित किया जाय। नसीम अख्तर ने कहा कि शादी अनुदान की व्यवस्था सभी पात्र अल्पसंख्यकों को दिया जाय। इसके अलावा इंदिरा आवास का लाभ लक्ष्य के अनुरूप दिया जाय। मो. आसिफ जमाल ने कहा कि अल्पसंख्यकों को अधिकार के दिवस पर अल्पसंख्यक बाहुल्य ग्रामों में बिजली के ट्रांसफार्मर छात्रवृत्ति, सड़क, नाली आदि की व्यवस्था की जाय।
मुख्य विकास अधिकारी के बालाजी ने आश्वासन दिया कि सभी पात्र लोगों को समस्त योजनाओं में अनुमन्य लक्ष्य के अनुरूप लाभ दिया जाएगा। अंत में सीडीओ द्वारा पड़ोसी मुल्क में 132 बच्चाें की नृशंस हत्या पर आतंकवादियाें के प्रति घोर निंदा प्रस्ताव रखा गया। मारे गए बच्चाें के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख अल्लाह से दुआ की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डीडी सिंह ने आगंतुकाें के प्रति आभार प्रकट किया।