फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shot fired in Harsh firing, dancer injured

हर्ष फायरिंग में चली गोली, नर्तकी घायल

Wed, 08 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shot fired in Harsh firing, dancer injured
बलिया/बैरिया। करमानपुर गांव में एक भाजपा नेता के यहां तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी को गोली लग गई। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर किया। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता के यहां सोमवार की रात तिलकोत्सव का आयोजन सामान्य तरीके से चल रहा था। रात करीब दस बजे गांव के एक पूर्व प्रधान और दो लोग नाच पार्टी लेकर आ गए और कहा कि नृत्य भी होगा। यह व्यवस्था हम लोगों की तरफ से है। भाजपा नेता ने मना किया लेकिन वे लोग नहीं माने और नृत्य शुरू करा दिया। इसी दौरान रात करीब एक बजे स्टेज पर नाच रही नर्तकी रागिनी (30) को पीठ के नीचे गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। परिजन व स्थानीय लोग आनन-फानन में नर्तकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रागिनी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। नर्तकी हरदोई की रहने वाली है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम में असावधानी से चली गोली नर्तकी को लगी है। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। एक भाजपा नेता के पुत्र को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिस असलहे से गोली चली है, उसे बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed