फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shops will open on Monday and Wednesday on left and on Tuesday and Thursday

सोमवार व बुधवार को बायीं और मंगलवार व गुरूवार को दायीं तरफ की दुकानें खुलेंगी

Sun, 02 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Shops will open on Monday and Wednesday on left and on Tuesday and Thursday
बलिया। नगरपालिका बलिया व रसड़ा में सभी दुकानों को खोलने को लेकर जिलाधिकारी एसपी शाही ने गाईड लाईन जारी कर दी है। अब चिह्नित रोड के बाएं तरफ की दुकानें सोमवार व बुधवार को खोली जाएंगी, जबकि दायीं तरफ की दुकानें मंगलवार व गुरूवार को खोली जाएंगी। सड़क के अलावा अंदर की गलियों की दुकानें शुक्रवार को खुल सकेंगी। दिन के इस रोस्टर के हिसाब से दुकानें सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ही खोली जाएंगी। इस बीच सोशल डिस्टेंस व मॉस्क की अनिवार्यता का पूरा ख्याल रखना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, कोतवाल नियमित भ्रमण कर इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। इससे पहले ठेला, खोमचा व पटरी दुकानदारों के लिए पहले से ही स्थान चिह्नित कर दिया गया है, उसी के अनुसार वे अपना व्यवसाय कर सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा घोषित शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर इस बीच कोई पॉजिटिव मरीज मिलता है तो उसके घर के अगल-बगल व सामने दस-दस मकान/दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed