फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shops open after discount, tweet people

छूट के बाद खुली दुकानें,चहकें लोग

Wed, 20 May 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Shops open after discount, tweet people
बलिया। वैसे तो लाकडाउन के तीसरे चरण से ही जिले में रोस्टर के मुताबिक खाद्यान्न के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुल रही हैं, लेकिन बुधवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही द्वारा जारी आदेश के क्रम में इक्का दुक्का वस्तुओं को छोड़कर अधिकांश दुकानें खुलीं। इससे बाजार में पहले की अपेक्षा खासी चहल-पहल रही। हालांकि चाय, पान, मिठाई और बर्तन समेत कुछ वस्तुओं की दुकानों पर प्रशासनिक रोक से संबंधित दुकानदारों के चेहरे मायूस रहे। यह प्रशासनिक छूट का ही असर रहा कि बुधवार को रोस्टर न होने के बाद भी तमाम दुकानों के शटर खुले दिखे। इनमे रेडीमेड वस्त्र, स्टेशनरी समेत पटरी दुकानदार भी बड़ी संख्या में दिखे। छूट के उपरांत दुकानें खुलने से गदगद लोगों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। इससे कई जगह तो जाम की स्थिती दिखी। यही नहीं छूट मिलने और तकरीबन सभी दुकानें खुलने से सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का आदेश पूरी तरह तार-तार होता दिखा। हालांकि अधिकत्तर लोग बाजार में मास्क का प्रयोग करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed