{"_id":"b968254b34a393079cfc3f3c6e6948e2","slug":"shops-in-the-fire-the-loss-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित गौरीशंकर प्रसाद के छाता, बैग और अटैची की दूकान में मंगलवार की दोपहर शार्ट-सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्रिशमन दस्ते ने घंटों बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। अग्रिकांड में करीब लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
नगर के चौक के समीप स्थित गौरीशंकर प्रसाद की अटैची, बैग व जनरल स्टोर की दूकान है। दूकान संचालक प्रतिदिन की भांति मंगलवार को अपनी दूकान खोले हुए थे। प्रथम तल पर दोपहर में अचानक शार्टसर्किट से आग लग गई। जिसमें अटैची, बैग, छाता, टार्च समेत करीब लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए।
आसपास के लोगों के अथक प्रयास से कुछ सामानों को दूकान से बाहर निकाल कर बचा लिया गया। वहीं आग की सूचना पर पहुंचे अग्रिशमन के जवानों द्वारा घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस मौके पर एएसपी केसी गोस्वामी, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी तबारक हुसैन समेत दर्जनों पुलिस कर्मी व पुलिस चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।