फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shopkeeper beaten up for not giving loan

Ballia News: उधार न देने पर दुकानदार की पिटाई

Sat, 25 Mar 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up for not giving loan
घोघा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रूकूनपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह किराना दुकानदार द्वारा उधार सामान न देने पर अराजकतत्वों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल करने के साथ दुकान का सामान बिखेर दिया। पुलिस ने गांव के दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रूकूनपुरा गांव के उदयप्रकाश ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रूकूनपुरा के रामप्रवेश साहनी व डुहीमुशी के श्रवण साहनी किराने की दुकान पर सुबह उधार सामान मांग रहे थे। मैने सामान देने से मना कर दिया। इससे उन दोनों लोगों ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया तथा सामान बिखेर कर गुमटी भी पलट दी। पुलिस ने मारपीट के साथ अनुसूचित जाति अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed