फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shopkeeper and driver injured after tractor tyre bursts

Ballia News: ट्रैक्टर का टायर फटने से दुकानदार और चालक घायल

Sun, 10 May 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and driver injured after tractor tyre bursts
नगरा। नगरा-गड़वार मार्ग पर शनिवार को हवा भरने के दौरान टायर फटने से रिम के टुकड़े हो गए। दुकानदार मन्तोष यादव और ट्रैक्टर चालक मुन्ना यादव घायल हो गए। दोनों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नवाबगंज निवासी मुन्ना यादव अपने ट्रैक्टर के टायर में पंचर बनवाने और हवा भरवाने के लिए नगरा-गड़वार मार्ग पर स्थित दुकान पर गए थे। दुकान पर मौजूद मन्तोष यादव टायर में हवा भर रहे थे, तभी अचानक टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। टायर फटने का दबाव इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर का लोहे की रिम टूटकर दुकान की छत से जा टकराई। रिम के टूटे हुए हिस्सों और धमाके की चपेट में आने से दुकानदार मन्तोष यादव और चालक मुन्ना यादव लहूलुहान होकर गिर पड़े। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और दुकानदार मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों घायलों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बताया कि दोनों को अंदरूनी और गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें तत्काल वाराणसी के उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed