फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shoping in Dadari fair

ददरी मेला : मीना बाजार में उमड़ने लगी भीड़

Mon, 30 Nov 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 30 Nov 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
Shoping in Dadari fair

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। ददरी मेले के मीना बाजार में मेलार्थियों के बढ़ने से रौनक आ गई है। सोमवार की शाम शहरी क्षेत्र के लोगों ने मेले का जमकर आनंद उठाया। महिलाओं ने शृंगार सामग्री की खरीदारी की। वहीं नन्हों-मुन्नों ने विभिन्न झूलों का आनंद  उठाया। मेले में धूल उडने से दूकानदार परेशान से, लेकिन पानी का छिड़काव  करने में नपा प्रशासन कोई खास दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
ऐतिहासिक ददरी मेले में लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। जिससे मेला गुलजार रहने लगा है। दिन में जहां ग्रामीण इलाके की महिला, पुरुष और बच्चे मेले में पहुंच रहे हैं वहीं शहर तथा आसपास के लोगों की भीड़ देर शाम उमड़ रही है। मेले में भीड़ पहुंचने से सामानों की खरीददारी तेज हो गई है और दूकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। उधर भारतेंदु मंच की भी तैयारी जोरों पर है। सर्कस और झूले ने मेले की रौनक बढ़ा दी है। मेले में  सर्कस, मौत का कुंआ, चरखी पर जमकर भीड़ लग रही है। बच्चे भी इसका भरपूर  आनंद उठा रहे हैं। वहीं मेले में लगी अन्य दूकानों पर भी खरीदारी की भीड़  उमड़ रही है। जिससे दूकानदार भी गदगद दिख रहे हैं। मेले में प्रवेश करने  के साथ ही बच्चों का ध्यान जहां झूला और चरखी वाले आकर्षित कर रहे हैं। वहीं महिलाओं का ध्यान ऊनी वस्त्र, साड़ी और शाल अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। प्रथम संडे बीत जाने के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी मेले में ठीकठाक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

 
इनसेट....
गर्म मसाला के पौधे ने मचाई धूम....
बलिया। ददरी मेले के अंतिम छोर पर लगे पौधों की भी खरीदारी लोग जमकर कर रहे हैं। घर को सजाने के लिए जहां मनी प्लांट, कैकटस आदि ले रहे हैं। वहीं घर के आंगन को सुशोभित करने के लिए लोग गेंदा और गुलाब के पौधे खरीद रहे हैं। इससे इतर गर्म मसाला का पौधा जो मेले में धूम मचाई है। दूकानदार इल्ताफ ने  बताया कि इस बार गर्म मसाला का पौधा हम लाए है और अब तक के मेले में कम से  कम 150 जोड़े इसका पौधा बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट....
दंगल प्रतियोगिता कल
बलिया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतेंदु मंच के पीछे जिला केशरी दंगल  प्रतियोगिता का आयोजन दो दिसंबर को किया गया है। इस प्रतियोगिता में जनपद  सहित गैर जनपद के नामीगिरामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed