फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shop restored within one month of the filing of the case

आबकारी विभाग ने जलमिश्रित शराब पकड़े जाने के मामले में की लीपापोती!

Wed, 20 May 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Shop restored within one month of the filing of the case
बलिया। आबकारी विभाग शराब दुकानदारों को बचाने के लिए तरह तरह का खेल करता है। सोहांव क्षेत्र के पिपरा मार्ग पर सरकारी शराब दुकान से मिश्रित शराब हुआ और मुकदमा भी दर्ज कराया गया लेकिन विभाग ने लीपापोती कर एक माह के अंदर ही दुकान को बहाल कर दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत में शराब बंदी लागू होने के बाद से ही प्रांतीय सीमावर्ती इलाकों में स्थित सरकारी शराब दुकानदारों की चांदी है। सीमावर्ती इलाकों में स्थित सरकारी शराब दुकानदार बिहार में जहां शराब खपाने के लिए का काम करते हैं वहीं दुकानों से मिलावटी शराब की बिक्री भी धड़ल्ले से करते हैं। बतौर उदाहरण प्रांतीय सीमावर्ती इलाका नरही थाना क्षेत्र के पिपरा मार्ग पर स्थित सरकारी देशी शराब दुकान का निरीक्षण 15 फरवरी को आबकारी निरीक्षक नंदलाल चौरसिया ने की। उन्होंने प्रवर्तन अभियान के तहत क्षेत्र में मौजूद प्रवर्तन आजमगढ़ के आबकारी निरीक्षक हरिंद्र कृष्णन की टीम को बुला लिया। टीम ने दुकान से चार पेटियों में 176 जलमिश्रित पौवा बरामद किया। टीम ने चार पेटियों में से तीन-तीन शीशीयों के तीन नमूने जांच के लिए सील किया। टीम ने पाया कि दुकान पर अनधिकृत विक्रेता मौजूद रहा। आबकारी निरीक्षक श्री चौरसिया ने अनिधिकृत विक्रेता बब्बन राम व अनुज्ञापी के खिलाफ नरही थाने में आबकारी अधिनियम 60/64 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। विभाग ने दुकान को अन्य लाइसेंसी को अधिक उठान पर संचालित करने को दे दिया। इसके बाद जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने अनुज्ञापी को नोटिस जारी किया जिसका जवाब अनुज्ञापी ने 24 फरवरी को दिया जिसे डीएम ने संतोषजनक नहीं मानते हुए दो मार्च को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए प्रस्तुत होने कहा। इसके बाद विभाग ने मार्च महीने में अनुज्ञापी की दुकान को बहाल कर दिया। इससे विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं कि इतने कम समय में सभी आरोपों की जांच कैसे हो गई?
विज्ञापन

नरही थाना क्षेत्र के पिपरा मार्ग स्थित देशी शराब दुकान के नमूने की जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जांच रिपोर्ट के आधार पर दुकान को बहाल कर दिया गया।- अनुपम राजन, जिला आबकारी अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed