{"_id":"5ec520ba8ebc3e90ab20b883","slug":"shop-opening-timing-in-ballia-ballia-news-vns5257909193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में अब सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, नाई, सैलून की दुकानें पर जारी रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में अब सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, नाई, सैलून की दुकानें पर जारी रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
लॉकडाउन के चौथे चरण ने दुकानों के खुलने के रोस्टर में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने एक बार फिर आंशिक संशोधन किया है। नए रोस्टर के मुताबिक, नाई, सैलून की दुकान पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके अलावा अन्य दुकानों के खुलने का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। रविवार को पूर्णत: साप्ताहिक बंदी होगी और इस दिन सभी दुकानें बंद रहेंगी। वहीं फल, सब्जी, सेवई, मुनक्का, खजूर आदि से सम्बंधित ठेलों को प्रतिदिन चलाने की अनुमति है। हालांकि इसके अलावा अन्य सामग्री का व्यापार करने वाले ठेले खोमचे केवल रविवार या साप्ताहिक बन्दी के दौरान लगाई जा सकेगी।
नपा बलिया में 9 जगहों पर लगेंगी सब्जी की दुकानें
नगरपालिका परिषद बलिया में सब्जी मंडी स्थल का निर्धारण भी नए सिरे से हुआ है। इसके अनुसार सतीश चंद कालेज मैदान, रामलीला मैदान रोड, गुदरी बाजार, कुंवर सिंह कालेज के मैदान में सब्जी के फुटकर व्यापारी व्यापार कर सकेंगे। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेज कैंपस, रामपुर आईटीआई मैदान, आवास विकास कालोनी का पार्क, माल गोदाम रोड, कासिम बाजार रोड (धर्मशाला से चौक) में सब्जी की दुकान लगेगी। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि ठेले के अलावा प्रतिदिन लगाई या निकाली जाने वाली दुकानें निर्धारित स्थलों पर ही लगाई जाएंगी। इन सबके बीच सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा।