फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shivaratri couple married 24 bound

शिवरात्रि पर 24 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

Sat, 25 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 25 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shivaratri couple married 24 bound
रतसर के लखिया बाबा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक विवाहोत्सव में कतारबद्ध बैठे वर-वधु।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लखिया बाबा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दहेज रहित विवाह में 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान वहां मौजूद हजारों लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद देकर सफल दांपत्य जीवन की कामना की। मंगलगीतों, उल्लास और जोश के साथ क्षेत्रीय लोगों ने आगंतुकों की आवभगत की।
विज्ञापन



एक ओर मेहमानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।  विवाह की सारी रस्में विधि विधान के साथ गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट बलिया के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे के नेतृत्व में लाल मोहन जी, कृपाशंकर यादव, हेमवंतीपाण्डेय, सिम्मी, दिव्यांजली, सुनीता मिश्रा, पूजा पाण्डेय, पुष्पा मिश्रा, प्रेमलता राय, लखी गुप्ता, सुनील ने वर वधू को दाम्पत्य जीवन की सीख दी।
विज्ञापन


सामूहिक रूप से नवदंपती को विशेष उपहार देकर विदा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अशोक सिंह, उमेश बरनवाल, बेचू सोनी, अनिल राजभर, फैजी अहमद, पीयूष प्रताप सिंह, दया गुप्ता, रवींद्र मोदनवाल, आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नकटा महादेव सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को नकटा महादेव मंदिर पर शिवरात्रि मेला का आयोजन किया गया। इसमें व्यास लक्ष्मण यादव व मनोहर गुप्ता ने शिवभक्ति गीत प्रस्तुत किया। रामविलास यादव, हरदयाल सिंह यादव आदि व्यवस्‍था में लगे रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed