{"_id":"6998933b3fd28504e20a4683","slug":"shikshamitras-bowed-their-heads-on-the-announcement-of-increase-in-honorarium-ballia-news-c-190-1-svns1008-158244-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर शिक्षामित्रों ने टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर शिक्षामित्रों ने टेका मत्था
विज्ञापन
मंदिर में हर्ष जताते शिक्षामित्र। संवाद
- फोटो : संवाद
बलिया। अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा से जिले के शिक्षामित्रों में उल्लास व हर्ष का माहौल है। उन्हें अब तक दस हजार रुपये मानदेय मिलता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जैसे ही विधानसभा में अप्रैल से 18 हजार रुपये देने की घोषणा की शिक्षामित्र खुशी से उछल पड़े।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिले के शिक्षामित्र बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। वहां मत्था टेककर आभार जताया। एक-दूसरे को प्रसाद (मिठाई) खिलाकर बधाई दी और सरकार के निर्णय की मुक्त कंठ से सराहना की।
पंकज ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के साथ ही जिले के 2700 से अधिक शिक्षामित्रों के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला है। मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और कार्य के प्रति मनोबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों की भावनाओं और समस्याओं को समझते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे