{"_id":"63b5ad06401226046530e7a8","slug":"shehnai-will-ring-for-59-days-this-year-auspicious-work-will-start-from-15-ballia-news-vns6920196114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: इस वर्ष 59 दिन बजेगी शहनाई, 15 से शुरू होंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: इस वर्ष 59 दिन बजेगी शहनाई, 15 से शुरू होंगे मांगलिक कार्य
विज्ञापन
इस साल शादी विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए 59 दिन शुभ बन रहे हैं। मांगलिक कार्य 15 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। इसी के साथ इस साल शादी-विवाह और विशेष मांगलिक कार्यों के लिए 59 दिनों के मुहूर्त निकल रहे हैं। इस माह में विवाह के लिए आठ शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित अखिलेश उपाध्याय के अनुसार 20 नवंबर 2022 से शुक्र उदय होने के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। इस साल कुल 59 विवाह के मुहूर्त हैं। इनमें 8 शुभ मुहूर्त जनवरी माह में, फरवरी में 11, मार्च में 1, मई में 14, जून में 11, नवंबर में 4 और दिसंबर में 5 मुहूर्त हैं। इनके अलावा 5 अनसूझे मुहूर्त भी हैं। इसमें विवाह करना शुभ एवं कल्याणकारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष में कुल पांच स्वयं सिद्ध मुहूर्त होते हैं। इनमें फुलेरा दौज, देवउठनी एकादशी, वसंत पंचमी, विजया दशमी और अक्षय तृतीया शामिल हैं। इन पांच दिनों में मुहूर्त न होते हुए भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। यह दिवस अपने आप में ही सिद्ध मुहूर्त हैं। 26 जनवरी वसंत पंचमी, 21 फरवरी फुलेरा दौज, 22 अप्रैल अक्षय तृतीया, 27 जून भड़रिया नौवीं और 23 नवंबर देवठान एकादशी है।
88 दिन का रहेगा अवकाश, 277 दिन करेंगे काम
बलिया। वर्ष 2023 में सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी हो गई है। अबकी साल 2023 में रविवार और द्वितीय शनिवार समेत सरकारी कार्यालयों में 88 दिन छुट्टियां रहेंगी। इसमें 25 सार्वजनिक अवकाश भी शामिल हैं। साल के 365 दिन में मात्र 277 दिन ही काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस तरह बन रहे हैं इस साल के शुभ मुहूर्त
जनवरी 15, 16, 18, 19, 25, 27, 30, 31
फरवरी 1, 6, 7, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22, 26
मार्च 9
अप्रैल कोई शुभ शुभ मुहूर्त नहीं
मई 3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 17, 21, 26, 27, 28, 29, 30
जून 3, 5, 6, 7, 8, 11, 12, 22, 23, 25, 28
जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में कोई मुहूर्त नहीं
नवंबर 24, 27, 28, 29
दिसंबर 3, 4, 7, 8, 9