फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sharda Devi elected head for Sakaldeep Chauhan and Majhouva village of Trilok Manda

त्रिलोक मंदा के सकलदीप चौहान व मझौवा गांव के लिए शारदा देवी चुने गए प्रधान

Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sharda Devi elected head for Sakaldeep Chauhan and Majhouva village of Trilok Manda
चिलकहर ब्लाक के मझौंवा गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में विजयी प्रत्याशी शारदा देव - फोटो : BALLIA
नगरा। ग्राम पंचायत त्रिलोक मंदा में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की शुक्रवार को ब्लॉक के डवाकरा हाल में हुई मतगणना में सकलदीप चौहान अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कृतिका यादव को 81 मतों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी आनंद कुमार चौरसिया सहायक जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि कुल 773 मतों में सकलदीप चौहान को 403, कृतिका यादव को 322 मत प्राप्त हुए, जबकि 48 मत अवैध घोषित किए गए। मतगणना के समय एसडीएम बेल्थरा रोड राजेश गुप्ता, तहसीलदार बेल्थरारोड, खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा भी मौजूद रहे, वहीं ब्लॉक परिसर में भारी पुलिस बल तैनात था। यह सीट ग्राम प्रधान राजकुमार यादव के निधन से रिक्त हुई थी तथा उपचुनाव में राजकुमार की पुत्री कृतिका यादव व सकलदीप चौहान आमने सामने थे।
विज्ञापन

चिलकहर ब्लॉक अंतर्गत मझौवां गांव में हुए प्रधान पद के उपचुनाव में शारदा देवी पत्नी सुधाकर प्रसाद 64 मतों से विजयी घोषित की गई। शारदा देवी को 323 मत प्राप्त हुए थे तो वहीं दूसरे नंबर पर संजू देवी पत्नी अरविंद कुमार को 259 मत प्राप्त हुए और तीसरे नंबर पर मंजुला देवी पत्नी जितेंद्र राम को 159 प्राप्त हुए। बता दें कि 1189 वोटों में से 748 वोट पोल हुए थे। शारदा देवी को नव निर्वाचित होने के बाद आरओ समरजीत द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार सिंह, एआरओ रविंद्र पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed