फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shall not be Pushtahar cattle: DM

पुष्टाहार को न बनने दिया जाए पशु आहार : डीएम

Sun, 10 May 2015 11:06 PM IST
बलिया, ब्यूरो, अमर उजाला
बलिया, ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 10 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shall not be Pushtahar cattle: DM
मुरलीछपरा ब्लाक के सोनबरसा प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर शनिवार की देर शाम डीएम मुरली मनोहर लाल ने चौपाल लगाकर कुपोषण पर लोगों को जागरूक किया। डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जा रहे पुष्टाहार को पशु आहार ने बनने दिया जाए। इस आरोप में कोई पाया जाता है, तो सीधे संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम द्वारा गोद लिए गए ग्राम पंचायत सोनबरसा में आयोजित चौपाल में डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, महिलाओं का रक्तचाप और वजन समय-समय पर जरूर कराएं। साथ ही भोजन में आयोडीन नमक के साथ आयरन युक्त भोजन करें। बच्चों में कुपोषण की बीमारी न हो इसके लिए समय-समय पर जांच तथा सरकार द्वारा दिया जाने वाला पुष्टाहार प्रत्येक परिवार तक पहुंचना चाहिए। यदि बच्चे कुपोषित होंगे तो उनके विकास के साथ ही समाज और देश का भी विकास रुक जाएगा।
विज्ञापन


 कहा कि 11 से 18 वर्ष के किशोरियों के लिए घर-घर आयरन की गोली उपलब्ध कराई जाए। ताकि उनका विकास अवरूद्ध नहीं हो। चौपाल में लोगों ने डीएम से शिकायत किया कि इस गांव के लोग आर्सेनिक युक्त पानी पीने को बाध्य है। डीएम ने लोगों को बताया कि ग्राम समूह पेयजल योजना अंतर्गत ओवर हैंड टैंक का निर्माण सोनबरसा में शीघ्र ही कराया जाएगा। मौके पर सीडीओ के बालाजी, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, डीटीओ रामभवन वर्मा, डीडीओ बब्बन मौर्य, सीओ सुरेशचंद्र रावत, ग्राम पंचायत अधिकारी दिलीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed