फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sewer work is 66 percent complete

Ballia News: सीवर का कार्य 66 प्रतिशत पूरा

Tue, 05 Aug 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sewer work is 66 percent complete
बलिया। शहर के लोगों को सीवरेज की समस्या से निजात के लिए तीन माह और इंतजार करना होगा। बारिश व बाढ़ से कार्य प्रभावित होने लगा है। इसके बाद भी मरम्मत का 66 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

25 प्रतिशत कार्य बेदुआ मोहल्ले में एसटीपी का मामला उच्च न्यायालय में होने के कारण अटका हुआ है। कोतवाली के पास एसटीपी का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। करीब एक दशक से लटकी परियोजना कर लाभ जनता को कब मिलेगा, अभी भी सवाल बना हुआ है। दिसंबर 2006 में शहर के बेदुआ मोहल्ले में सीवरेज परियोजना की भूमि पूजन हुआ था। कार्य की तेजी को देखकर ऐसा लगा कि जनता को इसका फायदा जल्द मिलने लगेगा। कार्यदायी संस्था जन निगम निर्माण खंड ने शहर को दो हिस्से में बांटकर कार्य को शुरू किया था।
विज्ञापन

इसमें सिटी जोन व सिविल लाइन जोन बनाया गया था। सिटी जोन में 52.22 करोड़ से 28 किमी व 44.72 करोड़ से सिविल लाइन क्षेत्र में 29.6 किमी पाइप लाइन डाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने इस परियोजना को पूरा करने का समय वर्ष 2009 निर्धारित किया था लेकिन धन के अभाव में कार्य ठप रहा। इस दौरान परियोजना में करोड़ों का खर्च बढ़ गया। फिर नए सिरे से एसटीपी का निर्माण कार्य व सीवेज पाइप लाइन मरम्मत कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed