फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Seven health workers including doctor found absent in CHC inspection

Ballia News: सीएचसी के निरीक्षण में डाक्टर समेत सात स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

Tue, 01 Aug 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Seven health workers including doctor found absent in CHC inspection
बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी का निरीक्षण मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जयंत कुमार ने किया। डीपीएम आरबी यादव भी साथ में रहे। सीएमओ ने ओपीडी, फार्मेसी कक्ष, वार्ड, प्रसव रूम, एक्स-रे रूम, लैब, टेली परामर्श केंद्र, फार्मासिस्ट रूम, परिसर की साफ-सफाई देखी। इस दौरान दंत चिकित्सक समेत सात स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रभारी से गैर हाजिर रहने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। कहा कि बिना छुट्टी लिए गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसकी जानकारी न देने वाले प्रभारी भी कार्रवाई के जद में आएगे। मरीजों से केंद्र पर मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधा का हाल जाना। स्थानीय लोगों के सुझाव न केंद्र पर जल्द डिजीटल एक्स-रे और पैथोलाजी में जांच की सुविधाएं बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मरीजों ने संक्रमण बीमारी व आई फ्लू की दवा, ड्राप न होने की शिकायत की, जिसे तत्काल ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुकर्रम अहमद, डॉ. जगमोहन प्रसाद सहित सभी डॉक्टर, फार्मासिस्ट व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed